6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निवारिया में रात्रि चौपाल, 15 परिवादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

देवली. उपखंड क्षेत्र में प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत निवारिया में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, पंचायत और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 11 पंचायती राज विभाग तथा 4 अन्य विभागों से संबंधित थे।

उपखंड अधिकारी ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रात्रि चौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस चौपाल में जिला कलक्टर का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे शामिल नहीं हो सके।

फोटो कैप्शन:
देवली. निवारिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं अन्य अधिकारी।