15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

43 अवैध नल कनेक्शन काटे, 10.51 लाख की पेनल्टी; गोपीपुरा में जलापूर्ति बहाल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

देवली. जल जीवन मिशन के तहत पनवाड़ ग्राम पंचायत की गोपीपुरा कॉलोनी में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर पीएचईडी विभाग ने जांच की। जांच के दौरान पनवाड़ मोड़ कॉलोनी में 43 अवैध नल कनेक्शन मिले, जिन्हें पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में हटाया गया। विभाग ने प्रत्येक अवैध कनेक्शनधारी को 24,440 रुपए का पेनल्टी नोटिस जारी किया है। कुल जुर्माना राशि करीब 10.51 लाख रुपए बनती है।

बीसलपुर पेयजल परियोजना, खंड टोंक के सहायक अभियंता पूरणमल ने बताया कि पिछले कुछ समय से गोपीपुरा कॉलोनी में नलों में पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे नाराज कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की थी। शिकायत के बाद विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में अवैध नल कनेक्शनों के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका पर कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पनवाड़ मोड़ कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर 43 बिना अनुमति के नल कनेक्शन पाए गए। सभी अवैध कनेक्शन तत्काल विच्छेद कर संबंधित उपभोक्ताओं को 24,440 रुपए प्रति कनेक्शन के हिसाब से पेनल्टी नोटिस जारी किए गए। एईएन ने बताया कि यह राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, पनवाड़ के माध्यम से जमा कराई जाएगी तथा वसूली की कार्रवाई समिति करेगी।

इधर, अवैध कनेक्शन हटाने के बाद भी गोपीपुरा कॉलोनी में जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर पाइपलाइन की दोबारा जांच की गई। जांच में एक किसान के खेत में पोल लगाने के दौरान खेत की बाड़ के पास पाइपलाइन में लीकेज मिला। विभाग ने लीकेज की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू कर दी। इसके बाद गोपीपुरा कॉलोनी के घरों में फिर से पानी पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

फोटो कैप्शन:

देवली: पनवाड़ मोड़ कॉलोनी में अवैध नल कनेक्शन विच्छेद करती विभागीय टीम।
देवली: गोपीपुरा कॉलोनी में जलापूर्ति बहाल होने के बाद घरों में पहुंचा पानी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग