6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो………पौधरोपण

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

लालसोट. पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत राममगढ़ पचवारा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रभूदयाल बैरवा रहे। पीईईओ रामावतार मीणा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।
प्रधानाचार्य श्रीराम जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। साक्षरता समन्वयक विकास कुमार गौतम, सुरेंद्र जांगिड़, महेश चंद्र सैनी, हरिनारायण मीणा, रामकिशन महावर, लक्ष्मीनारायण मीणा, भगवान सिंह, राजेंद्र मीणा, ओमप्रकाश रैगर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।(नि.प्र.)

लालसोट. पौधरोपण करते सीबीईओ व शिक्षक।