6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालिका चुनाव की तैयारियां तेज, 35 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

एसडीओ के निर्देश पर टीम ने लिया जायजा, गेट-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

देवली. आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर उपखंड प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दो दिनों तक नगर पालिका क्षेत्र के सभी 35 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अमरचंद गुर्जर, सहायक अभियंता सुमित खोरवाल, थाना पुलिस के उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। तहसीलदार ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने और चुनावी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट मिला। ऐसे केंद्रों पर नगर पालिका को दूसरा गेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं मिली, वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता सूची संबंधित वार्डों में नियुक्त प्रगणकों के पास उपलब्ध करा दी गई है, जहां मतदाता अपना नाम जांच सकते हैं।

फोटो कैप्शन:
देवली. नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण करती प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम।