जयपुर

17 बीघा में चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने 17 बीघा में चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इनको अलग-अलग जगह विकसित किया जा रहा था। कुछेक अवैध कॉलोनियों में तो इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान इन सभी हो हटाया गया। पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि ग्राम मोटू […]
less than 1 minute read
May 04, 2025
Feature image

जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने 17 बीघा में चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इनको अलग-अलग जगह विकसित किया जा रहा था। कुछेक अवैध कॉलोनियों में तो इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान इन सभी हो हटाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि ग्राम मोटू का बास में दो बीघा कृषि भूमि पर सालासर वाटिका, चौमूं के भोजवाला में तीन बीघा में एक अन्य अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। ग्राम बगरू में चार बीघा में वसुंधरा नगर, ग्राम बगरू में ही आठ बीघा में दुर्गा विहार नाम से अवैध कॉलोनी सृजित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

Published on:
04 May 2025 06:38 pm
Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर