धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए हड़पने का आरोप

जिले के मकराना कस्बे में धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए हड़पने का  मामला रविवार को पुलिस थाना में दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2016, 11:44 PM IST
Feature image
जिले के मकराना कस्बे में धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए हड़पने का मामला रविवार को पुलिस थाना में दर्ज हुआ है।

कार्यवाहक थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया ने बताया कि मोहम्मद आरिफ गौड़ ने रिपोर्ट में बताया है कि उसने गत 29 सितम्बर को पीर की दरगाह निवासी फय्याज अहमद से उसकी खदान से पत्थर के लिए उसे 1 करोड़ 45 लाख रुपए दिए थे।

स्थानीय विधायक की मौजूदगी में इकरारनामा तैयार किया गया था। इस पर उसके छोटे भाई रफीक अहमद के हस्ताक्षर अगले दिन करवाने को कहा। आरोपी फय्याज अहमद चौधरी एवं उसके समधी जमील अहमद चौधरी ने उक्त इकरारनामा विधायक के पास रखते हुए उस पर रफीक के साइन करवाने की बात फिर से दोहराई, लेकिन तीन माह बीतने के बाद आरोपियों ने उस पर हस्ताक्षर नहीं करवाए।

साथ ही विधायक के यहां रखा इकरारनामा को वापस ले गए। आरोपी फय्याज अहमद एवं उसके समधी जमील अहमद चौधरी ने इकरारनामा उसे नहीं सौंपा तथा 1 करोड़ 45 लाख रुपए हड़प लिए।

Published on: