1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की इस महिला अध्यक्ष के नाम से अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप, मचा हड़कंप

कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने विमलेश कुमारी कहा यह व्हाट्सएप ग्रुप मेरे खिलाफ एक साजिश है, दर्ज कराया गया मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 17 Sep 2016, 2:51 PM IST

congress flag

congress flag

मुरादाबाद/संभल। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दलों में गोलबंदी इस कदर हावी है कि अब नेताओं पर व्यक्तिगत हमले भी शुरू हो गए हैं। ताजा मामला संभल से है यहां की कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष विमलेश कुमारी के नाम से एक अश्लील मैसेज ग्रुप बनाने का मामला में प्रकाश में आया है।

दर्ज कराया मामला

यह एक अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप है जिन पर अश्लील मैसेज डालने व अध्यक्ष के नाम प्रयोग किए जाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में अध्यक्ष विमलेश कुमारी द्वारा चंदौसी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस के भीतर और पूरे जनपद में राजनीतिक हड़कंप मच गया है।

मेरे खिलाफ गहरी साजिश

दरअसल संभल की जिला अध्यक्ष विमलेश कुमारी हैं। उन्होंने चंदौसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से अश्लील मैसेज ग्रुप तैयार किया गया है। जो उनकी सामजिक छवि के साथ-साथ उनकी महिला की गरिमा के भी खिलाफ है। उन्होंने शिकायत पत्र देकर पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। विमलेश कुमारी ने इसे अपने खिलाफ गहरी साजिश बताया और कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर उनकी छवि धूमिल करना चाह रहे हैं। इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई पुलिस को करनी चाहिए।

ये साजिश है या शरारत

उधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि अब चुनाव निकट हैं। इसलिए टिकट की मारामारी में नेता परस्पर एक दूसरे के खिलाफ ऐसे हथियारों का प्रयोग कर सकते हैं। बता दें कि विमलेश कुमारी चंदौसी विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदार भी हैं। फिलहाल इस प्रकरण के बाद जनपद के सियासी गलियारों का पारा बढ़ गया है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा की ये साजिश है या किसी की शरारत।