आंखों के सामने बह गया दोस्त, कोई कुछ नहीं कर पाया

नहरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुछ दोस्त पानी पीने के लिए नहर में उतरे, लेकिन उनमें से एक वापस नहीं आ सका। वह दोस्तों के सामने पानी में बह गया, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2016, 12:50 AM IST
friend swept in the water
friend swept in the water

नहरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुछ दोस्त पानी पीने के लिए नहर में उतरे, लेकिन उनमें से एक वापस नहीं आ सका। वह दोस्तों के सामने पानी में बह गया, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।


पुलिस ने बताया कि भैराराम (30) पुत्र सागराराम व उसके कुछ साथी पानी पीने के लिए नहर में उतरे, इस दौरान भैराराम का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और बहता हुआ करीब 12 किलोमीटर दूर चला गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आस-पास के कई ग्रामीण भी एकत्र हो गए। उन्होंने नहर में युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस व ग्रामीणों ने करीब 20 घंटे मशक्कत के बाद बुधवार सुबह 8:30 बजे युवक के शव को बाहर निकाला। उसका शव पानी में बहता हुआ घटना स्थल से करीब 12 किमी दूर चला गया।

पुलिस ने मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया।

Published on: