
US Midterm Elections 2026 (Photo-AI-gemini google)
US Midterm Elections 2026 : वाशिंगटन। अमरीका में 3 नवंबर को होने वाले मिड-टर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की मौजूदगी चर्चा में है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच होने वाले इन चुनावों में अर्थव्यवस्था, महंगाई और ऊर्जा की कीमतें प्रमुख मुद्दे हैं। आठ भारतीय-अमरीकी चेहरे संघीय संसद से लेकर राज्य और स्थानीय निकायों तक अपनी राजनीतिक ताकत आजमाने की तैयारी में है। इनमें रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी से लेकर डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना तक शामिल है। चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर मुकाबला होना है। इसके साथ कई राज्यों में गवर्नर, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव भी होंगे। नतीजे तय करेंगे कि ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में कांग्रेस पर किस दल का नियंत्रण रहेगा।
अमरीकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के सांसदों के समूह को अनौपचारिक रूप से 'समोसा कॉकस' कहा जाता है। इसमें भारतीय-अमरीकी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और नीतिगत मुद्दों पर उनकी भूमिका को लेकर खास दिलचस्पी रहती है। वर्तमान में इस समूह से जुड़े प्रमुख चेहरों में रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, सुहास सुब्रह्मण्यम्, अमी बेरा सहित अन्य शामिल हैं। इन चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का प्रदर्शन अमरीकी राजनीति में समुदाय के बढ़ते प्रतिनिधित्व की दिशा का संकेत दे सकता है।
1.विवेक रामास्वामी
पार्टीः रिपब्लिकन
गवर्नर पदः ओहायो
2.रो खन्ना
पार्टीः डेमोक्रेटिक
प्रतिनिधि सभाः कैलिफोर्निया
3.प्रमिला जयपाल
पार्टी: डेमोक्रेटिक
प्रतिनिधि सभाः वाशिंगटन
4.अमीष शाह
पार्टीः डेमोक्रेटिक
प्रतिनिधि सभाः एरिजोना
5.अमी बेरा
पार्टीः डेमोक्रेटिक
प्रतिनिधि सभाः कैलिफोर्निया
6.सुहास
सुब्रह्मण्यम
पार्टीः डेमोक्रेटिक
प्रतिनिधि सभाः वर्जीनिया
7.जोश कॉल
पार्टीः डेमोक्रेटिक
अटॉर्नी जनरलः विस्कॉन्सिन
8.नित्या रमन
पार्टीः डेमोक्रेटिक
मेयर पदः लॉस
एंजिलिस
Updated on:
26 Oct 2026, 12:15 PM IST
Published on:
26 Oct 2026, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.