हिण्डोली. कस्बे में रविवार को स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जयंती उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर हिण्डोली सहित बाहर से आए समाज के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जयंती पर सुबह 11 बजे समाजबंधु त्रिवेणी धाम स्थित चारभुजा मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से महिला-पुरुषों ने अजमीढ़ की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड और तहसील रोड से गुजरकर पाल बाग पहुंची। इस दौरान समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ अजमीढ़ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, भगवान सोनी, तेजमल सोनी, सत्तू सोनी, श्याम सोनी, कैशव सोनी, रामेश्वर सोनी, रामचरण सोनी, रामावतार सोनी, कमलेश सोनी, जगदीश सोनी, सचिन सोनी सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।