जयपुर

इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप” थीम पर जी20 सेलिब्रेशन

स्टूडेंट्स ने प्रदर्शित किए स्मार्ट ट्रैफिक लाइट और गैस लीकेज डिटेक्शन सिस्टम
less than 1 minute read
May 19, 2023
student_and_t.jpg

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में गुरुवार को 'इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप' थीम पर जी20 सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक इनोवेटर्स और एंटरप्रेन्योर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, प्रोजेक्ट एग्जीबिशन, पोस्टर व स्पीच कॉम्पीटिशन का संयोजन देखने को मिला। डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि 'हॉलिस्टिक एजुकेशन, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन इन टेक्निकल एजुकेशन' विषय पर हुए पैनल डिस्कशन में इंडस्ट्री एक्सपर्ट व एजुकेशनिस्ट्स द्वारा तकनीकी शिक्षा में नवाचार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्टूडेंट्स को इनोवेटिव बनने व समय के साथ स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी और एंटरप्रेन्योरशिप के आयामों पर चर्चा हुई। पैनलिस्ट्स में परेश गुप्ता, प्रो. अभयजीत सिंह, अरुण कुमार और डॉ. त्रिलोक कुमार जैन शामिल थे।

'इनोवेशन एंड सोसायटी' थीम पर प्रोजेक्ट एग्जीबिशन में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बनाए इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इनमें गैस लीकेज डिटेक्शन सिस्टम, पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, इंटेलीजेंट वॉकिंग शूज, स्मार्ट स्टिक फॉर ब्लाइंड पर्सन, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट सिस्टम, वॉइस कंट्रोल व्हीलचेयर, ऑब्सटेकल अवॉइडिंग कार और स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर कुछ खास प्रोजेक्ट रहे।

Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर