जयपुर

किशोरी से गैंगरेप, मुहं भींच कर ले गए खेत में और कर डाला शर्मनाक काम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 10:09 AM IST
gangrape in jabalpur latest status
gangrape in jabalpur latest status

जयपुर। खेत में शौच करने गई किशोरी को अगवा तीन बदमाशों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के सम्बंध में पीडि़ता के कोटखावदा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से किशोरी बुरी तरह से डरी सहमी हुई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण आरोपितो को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग कर रहे है।


शौच के लिए गई थी खेत में
पुलिस के अनुसार बापू गांव निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी शनिवार रात को शौच करने खेत में गई थी। वहां पर हरूण व उसके दो साथी उसे अगवा कर ले गए और उसके साथ मुहं भींच कर गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला।


बदहवास हालत में पहुंची घर
इसके बाद किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


यूपी का रहने वाला है मुख्य आरोपी
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि आरोपित हरूण पीडि़ता के घर के पास ही अपने परिवार के साथ रहकर खेती बाडी करता है। हरूण यूपी का रहने वाला है। पीडि़ता का कहना है कि हरूण के अलावा अन्य दो युवकों को नहीं पहचानती है। फिलहाल आरोपित पकड़ से दूर है। किशोरी का मेडिकल करवा लिया गया और आज उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष करवाए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर.... अच्छे डॉक्टर को दिखाने के बहाने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म
जयपुर। अच्छे डॉक्टर को दिखाने के बहाने महिला को होटल में ले जाकर जीप चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के सम्बंध में पीडि़ता ने सिंधी कैम्प थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार टोंक निवासी ३५ वर्षीय महिला तीन दिन पूर्व चौमूं में दवा लेने आई थी। यहां पर जीप चालक सुरेश ने उसे अच्छे डॉक्टर को दिखाकर दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर उसे सिंधी कैम्प स्टेशन रोड पर स्थित होटल पर पहुंचा और वहां पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Updated on:
6 Aug 2018, 10:09 AM IST
Published on: