जयपुर

गहलोत सरकार ने की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, 50 से ज्यादा अधिकारियों की तबादला सूची जल्द होगी जारी

गहलोत सरकार में नौकरशाहों को बड़े स्तर पर इधर-उधर करने की तैयारी चल रही है। आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर मंथन चल रहा है। महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की व्यस्तता के चलते सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय हो सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2023, 12:09 PM IST
ashok_gehlot_image.jpg

जयपुर @ पत्रिका. गहलोत सरकार में नौकरशाहों को बड़े स्तर पर इधर-उधर करने की तैयारी चल रही है। आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर मंथन चल रहा है। महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की व्यस्तता के चलते सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय हो सकता है। तबादला सूची में करीब 50 से ज्यादा आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के नाम आने की संभावना हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और कलक्टर के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि बीते साढ़े चार साल में मंत्री-विधायकों का नौकरशाहों के साथ कई बार टकराव हो चुका है, जिसके चलते कई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए।

मंत्री -विधायकों की नाराजगी को दूर करने की कवायद
नौकरशाहों के तबादलों को लेकर चल रही कवायद के पीछे एक वजह विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री-विधायकों की नाराजगी दूर करने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीते माह कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलनों और वन-टू-वन संवाद कार्यक्रमों में मंत्री-विधायकों ने नौकरशाही की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि चुनावी साल में भी नौकरशाह विधायकों के कामों को अहमियत नहीं दे रहे हैं। कई विधायकों ने अपनी मनपसंद के अधिकारियों के नाम भी मुख्यमंत्री गहलोत को दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है नौकरशाहों को इधर-उधर करके विधायकों की नाराजगी भी कम की जा सकती है।

Updated on:
7 May 2023, 12:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Rajasthan Politics: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में कल से लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी