जयपुर

राजस्थान विधानसभा में आखिर किसका साया, इस बार भी सदन में पूरे 200 विधायक नहीं

Rajasthan Assembly : इस बार भी फैला रहा अपशकुन, बजट सत्र में भी विधायकों की संख्या 198 ही रही, नहीं हुए पूरे 200 विधायक एक साथ
2 min read
rajasthan assembly
राजस्थान विधानसभा में आखिर किसका साया, इस बार भी सदन में पूरे 200 विधायक नहीं

शादाब अहमद / जयपुर। राजस्थान विधानसभा ( rajasthan assembly ) भवन को लेकर फैला अपशकुन इस बार भी बना रहा। ऐसा कहा जाता है कि जब से लालकोठी में विधानसभा ( rajasthan vidhansabha ) भवन बना है, तब से लेकर अब तक कभी पूरे 200 विधायक सदन में पांच साल नहीं निकाल पाए। पिछले राज में भी ऐसा ही हुआ। पहले तो चार विधायक सांसद बन गए और इसके बाद दो विधायकों का निधन हो गया। इस बार नया सत्र आया तो 199 सीटों पर ही चुनाव हुआ। ऐसे में 199 विधायक ही सदन में पहुंचे। एक सीट पर उपचुनाव हुआ और सदन की संख्या 200 पहुंचती। इससे पहले ही दो विधायक लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बन गए। बजट सत्र में भी विधायकों की संख्या 198 ही रही।

तीन विधायकों की सक्रियता रही सबसे कम

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) शुरुआत के दिन तो सदन में आईं, लेकिन इसके बाद वे विदेश चली गई। इस वजह से वे सदन में उपस्थित नहीं रही। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ( Hemaram Chaudhary ) भी बजट सत्र में सिर्फ तीन-चार बार ही सदन में आए। बताया जा रहा है कि वे इस बात से नाराज हैं कि उनको मंत्रिमंडल गठन में जगह नहीं मिली। हेमाराम इस सदन के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। इसी तरह भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ( sidhi kumari ) भी सदन में नहीं दिखीं। वे एक दिन इस सत्र में सदन में आई थीं। इसके बाद सदन में नहीं दिखीं।

श्मशान पर बना है विधानसभा भवन
विधानसभा में भूत-प्रेत का साया है। भाजपा सरकार के समय भी इन बातों का काफी जोर रहा था। उस समय भाजपा विधायकों ने बाकायदा भूत-प्रेत का साया हटाने के लिए विधानसभा में यज्ञ करवाने की वसुंधरा राजे से मांग भी की थी। वहीं कालूलाल गुर्जर ने कहा था कि इस विधानसभा पर बुरी आत्माओं का साया है। इस वजह से यहां कभी भी 200 विधायक एक साथ नहीं रह पाते। गुर्जर ने कहा था कि शुरु से ही इस विधानसभा में दिक्कतें रही हैं। विधानसभा की बिल्डिंग किसी श्मशान या कब्रिस्तान के ऊपर बना है इस वजह से ऐसा हो रहा है।

Published on:
07 Aug 2019 08:00 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार