जयपुर

यूक्रेन से जयपुर आई युवती कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन संक्रमित होने की आशंका

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ओमिक्रॉन वायरस का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।
less than 1 minute read
Dec 06, 2021
girl from ukraine found corona positive at jaipur airport

जयपुर। साल की विदाई के साथ ही एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ओमिक्रॉन वायरस का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों जयपुर में नौ ओमिक्रॉन संक्रमित के मामले सामने आने के बाद हवाई यात्रा के दौरान महिला यात्री के कोरोना संक्रमित होने का मामला भी सामने आया है।

सोमवार सुबह यूक्रेन से जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 19 वर्षीय युवती के एयरपोर्ट पहुंचने पर स्क्रीनिंग करने पर कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सा विभाग सहित अन्य यात्रियों में हडकंप मच गया। तुरंत उडान के साथ जगह को सेनेटाइज किया गया। इसके साथ ही एयरलाइन और चिकित्सा विभाग की ओर से यात्रियों का रिकॉर्ड रख क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई। साथ ही जांच की अपील की गई। हालांकि सभी यात्रियों को होटल या अन्य जगह पर क्वारन्टीन के लिए नहीं भेजा गया। यात्रियों से खुद के घर पर रहने की अपील की गई।

आनन-फानन में एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सा विभाग सहित अन्य यात्रियों में युवती के संक्रमित होने के बाद हडकंप मच गया। चिकित्सा विभाग की ओर से युवती को तुरंत आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके साथ ही युवती की जिनोम सिक्वेसिंग भी की गई। इसकी रिपोर्ट पांच दिन बाद आएगी। युवती स्टूडेंट बताई जा रही है,जिसे जयपुर से कोटा पढ़ाई के लिए जाना था।

Published on:
06 Dec 2021 03:42 pm