जयपुर

वन विभाग के सदस्य बने गोल्फर प्रखर असावा

  हॉफ ने बेहतर प्रदर्शन के लिए दीं शुभकामनाएं

less than 1 minute read
Aug 10, 2021
वन विभाग के सदस्य बने गोल्फर प्रखर असावा

जयपुर, 10 अगस्त। गोल्फ के राष्ट्रीय खिलाड़ीप्रखर असावा (The national golfer must be strong) को राज्य सरकार की ओर से खेल कोटे के तहत वन विभाग में नियुक्ति की गई है। मंगलवार को उन्होंने विभागीय मुख्यालय अरण्य भवन पहुंचकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन.बल प्रमुख के समक्ष नियुक्ति ग्रहण की। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन.बल) प्रमुख डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने असावा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर मौजूद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय) एसके दुबे और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर ने भी शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा खेल कोटे से खिलाडयि़ों को सरकारी नौकरी देने के के लिए आउट ऑफ टर्म पॉलिसी लागू की गई है। इसी क्रम में गोल्फर प्रखर असावा को वन विभाग में नियुक्ति दी गई है। विभाग में खेल कोटे से नियुक्त होने वाले वे पहले राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। असावा के पिता अमित असावा क्रिकेट कोच हैं। वर्तमान में प्रखर असावा रामबाग गोल्फ क्लब में नियमित अभ्यास करते हैं।

Published on:
10 Aug 2021 08:59 pm
Also Read
View All