जयपुर

GOOD NEWS: अब यात्रियों को मिलेगी राहत, जयपुर सिंधी कैंप बस स्टैंड पर हो रहा विकास

राजधानी के एकमात्र केन्द्रीय बस स्टैंड पर अब यात्रियों को राहत मिलेगी। बस पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों को धूंल और गहरे गड्ढे में होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। र सालों से अटका सड़क निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू गया

less than 1 minute read
Jan 07, 2020
राखी के लिए रोडवेज बसों की बढ़ी संख्या, महिलाओं को फ्री यात्रा

जयपुर. राजधानी केकमात्र केन्द्रीय बस स्टैंड पर अब पचास हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। बस पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों को धूंल और गहरे गड्ढे में होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। सिंधी कैंप पर सालों से अटका सड़क निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू गया। आने वाले 10 दिन में सिंधी कैंप परिसर की सड़क बन जाएगी। इसके बाद यहां बसों के संचालन से लेकर यात्रियों को भी परेशानी से निजात मिलेगी।

बीते दिनों राजस्थान पत्रिका ने यहां पहुंचते ही गहरे गड्ढे कहते हैं स्वागत हैं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें यात्रियों की समस्या बताई गई थी। साथ ही रोडवेज और आरएसआरडीसी के बीच सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को भी उजागर किया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने सिंधी कैंप प्रशासन से जवाब मांगा था। इसके बाद मंगलवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

अब नवनिर्मित भवन का इंतजार

सड़क बनने के बाद यात्रियों को अब सिंधी कैंप पर तैयार बनी हुई इमारत के शुभारंभ होने का इंतजार है। पिछले तीन महीने पहले ही भवन का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन ना तो रोडवेज प्रशासन ना ही सरकार भवन के शुरू करने के मूड में है। भवन के शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं यहां मिलेंगी।

Published on:
07 Jan 2020 02:34 pm
Also Read
View All