Gold-Silver Price Today: गौरतलब है कि इससे ठीक दो दिन पहले चांदी की कीमतों में 35,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार की तेजी ने उस नुकसान की भरपाई कर दी।
Jaipur Gold Silver Price Hike: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों ने ऐसी लंबी छलांग लगाई कि निवेशक और आम खरीदार दोनों के होश उड़ गए हैं। वैश्विक स्तर पर कीमतों में आए अचानक उछाल (Global Market Surge) के कारण जयपुर में सोना और चांदी अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों के करीब पहुंच गए हैं।
बाजार में आई इस 'सुनामी' ने सोने के रेट्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट जेवराती सोना 2,800 रुपये महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जयपुर में शुद्ध सोना (24 कैरेट) 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू चुका है। वहीं, जेवराती सोना भी 1.49 लाख रुपये के पार निकल गया है।
सोने से भी ज्यादा चौंकाने वाला उछाल चांदी की कीमतों में देखने को मिला है। चांदी में एक ही दिन में 11,000 रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इससे ठीक दो दिन पहले चांदी की कीमतों में 35,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार की तेजी ने उस नुकसान की भरपाई कर दी। फिलहाल जयपुर में चांदी 2.63 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई मजबूती का असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है।