जयपुर

जयपुर में 30 साल नहीं सताएगी पानी की चिंता, भजनलाल सरकार ने बनाया ये बड़ा प्लान, खर्च होंगे 1886 करोड़ रुपए

Jaipur News: सरकार ने 1886 करोड़ रुपए की लागत से बीसलपुर से जयपुर तक नई पाइपलाइन बिछाने का बड़ा कदम उठाया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 10:35 AM IST
Bisalpur

Jaipur News: जयपुर। बीसलपुर से जयपुर तक बिछी करीब 15 साल पुरानी पाइपलाइन में लीकेज आने की सूचना से ही जयपुर शहर की 40 लाख की आबादी के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगती हैं। क्योंकि लीकेज की मरम्मत के लिए बीसलपुर सिस्टम के शटडाउन के दौरान शहर में दो से तीन दिन तक बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मच जाता है।

अब सरकार ने जयपुर शहर के लोगों की इस चिंता को समाप्त कर दिया है और 1886 करोड़ रुपए की लागत से बीसलपुर से जयपुर तक नई पाइपलाइन बिछाने का बड़ा कदम उठाया है। 2029 तक बीसलपुर से जयपुर तक 2300 एमएम की पाइपलाइन बिछने के बाद अगले 30 साल तक पानी की चिंता नहीं होगी, और पानी की बूंद-बूंद के लिए हाहाकार भी नहीं मचेगा।

शहर को अभी मिल रहा 53 करोड़ लीटर पानी

जलदाय इंजीनियरों के अनुसार अभी पुरानी पाइपलाइन से जयपुर शहर को प्रतिदिन 50 करोड़ लीटर पानी मिल रहा है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद शहर को प्रतिदिन 70 करोड़ लीटर पानी मिलेगा। इस प्रकार, शहर को प्रतिदिन 120 करोड़ लीटर पानी मिल सकेगा।

नई पाइपलाइन बिछाने का जिम्मा इन पर

कन्हैया लाल चौधरी - जलदाय मंत्री
मनीष बेनीवाल - मुख्य अभियंता (शहरी)
शुभांशु दीक्षित - अतिरिक्त मुख्य अभियंता
सुधीर वर्मा - अधीक्षण अभियंता (बीसलपुर प्रोजेक्ट)

2023 में हुआ था 80 घंटे का शटडाउन

2023 में बीसलपुर पाइपलाइन कई बार लीक हुई। एक बार जून महीने में लाइन में लीकेज आया और बीसलपुर सिस्टम का 80 घंटे का मेगा शटडाउन लिया गया। इससे पहले लिए गए शटडाउन के दौरान शहर 45 घंटे तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार, लाइन में 37 लीकेज हैं, जिन्हें जैकेटिंग के जरिए रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Updated on:
21 Feb 2025, 10:35 AM IST
Published on: