जयपुर

खुशखबर, राजस्थान के नूआं स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव बढ़ा, आज से चलेगी मदार-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन

Railway News : राजस्थान के लिए अच्छी खबर। खुशखबर, नूआं स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव बढ़ाया गया। मदार-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी। वहीं रेवाड़ी-मदार ट्रेन रद्द रहेगी। अब ईदगाह स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेन रुकेगी। सभी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Railway News : राजस्थान के लिए अच्छी खबर। खुशखबर, नूआं स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव बढ़ाया गया। मदार-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को लेकर श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन की नूआं स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की अवधि में विस्तार किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन नूआं स्टेशन पर 31 अगस्त तक ठहराव करेगी।

आज चलेगी मदार से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने मदार जंक्शन से पटना जंक्शन के बीच एक तरफा स्टेशन ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह वाया जयपुर होकर संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मदार जंक्शन-पटना जंक्शन एकतरफा स्पेशल ट्रेन 30 मई को मदार जंक्शन से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। संचालन के दौरान यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, आगराफोर्ट, टूण्डला, फिरोजाबाद, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रद्द रहेगी रेवाड़ी-मदार ट्रेन

रेलवे के अनुसार वाडी-काठूवास ट्रैक के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण 9 जून को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण कार्य की वजह से 9 जून को रेवाड़ी-मदार जंक्शन ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन, अजमेर-दिल्ली सराय ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार 9 जून को फुलेरा से फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन व रेवाड़ी से रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 9 जून को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी 5 जोड़ी ट्रेन

आगरा फोर्ट स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण पांच जोड़ी ट्रेेन आगरा फोर्ट की बजाय ईदगाह स्टेशन पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियोें के अनुसार राजेन्द्र नगर टर्मिनल-अजमेर जंक्शन ट्रेन, बीकानेर-हावड़ा ट्रेन, हावड़ा-जोधपुर ट्रेन 30 जुलाई से, मुजफ्फरपुर-साबरमती ट्रेन, हावड़ा-बीकानेर ट्रेन, कोलकाता-उदयपुर सिटी ट्रेन, जोधपुर- हावड़ा ट्रेन 31 जुलाई से, अजमेर जंक्शन-राजेन्द्र नगर टर्मिनल ट्रेन 1 अगस्त, साबरमती-मुजफ्फरपुर ट्रेन 2 अगस्त से, उदयपुर सिटी-कोलकाता ट्रेन 4 अगस्त से आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Published on:
30 May 2025 07:38 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर