जयपुर

Good News : 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का कल हो जाएगा इंतजार खत्म, आने वाली है आंसर की

CET Answer Key: पिछले एक माह से इंतजार कर रहे 11 लाख से परीक्षार्थियों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। ये परीक्षार्थी उत्तर कुंजी (आंसर की) का इंतजार कर रहे हैं। अब यह उत्तर कुंजी बीस नवम्बर को जारी हो जाएगी।

less than 1 minute read
Nov 19, 2024

जयपुर। पिछले एक माह से इंतजार कर रहे 11 लाख से परीक्षार्थियों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। ये परीक्षार्थी उत्तर कुंजी (आंसर की) का इंतजार कर रहे हैं। अब यह उत्तर कुंजी बीस नवम्बर को जारी हो जाएगी।
आपको बता दें राजस्थान में कई सरकारी नौकरी के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) देनी होती है। यह परीक्षा स्नातक व सीनियर सैकण्डरी स्तर की होती है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से किया जाता है।
गत 27 व 28 सितम्बर को सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में 11 लाख 64 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद से ये अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के इंतजार में है।
इधर अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा की उत्तर कुंजी बीस नवम्बर को जारी कर दी जाएगी।

Published on:
19 Nov 2024 10:24 am
Also Read
View All