जयपुर

PICS: राजस्थान में सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, इधर सेना के डॉक्टर्स ने संभाला मोर्चा, बोले- हम हैं ना

Doctors Strike in Rajasthan: कई अस्पतालों पर व्यवस्थाएं संभालने की ज़िम्मेदारी सेना ने अपने हाथों में ले लीं।
3 min read
Nov 12, 2017
army doctors

जयपुर।

राजस्थान में सेवारत डॉक्टर्स की हड़ताल को एक सप्ताह होने को है। सरकार और हड़ताली डॉक्टर्स के बीच गतिरोध ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इन सभी के बीच सरकारी अस्पतालों में पहुँचने वाले मरीज़ों, घायलों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पद रहा है।

डॉक्टर्स के हड़ताल के चलते सरकार ने वैकल्पिक इंतज़ामों के दावे भी किये हैं लेकिन अधिकतर जगहों पर ये व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। इस बीच कुछ अस्पतालों में राहत की खबरें भी आईं। कई अस्पतालों पर व्यवस्थाएं संभालने की ज़िम्मेदारी सेना ने अपने हाथों में ले लीं। सेना के डॉक्टर्स ने इन अस्पतालों में पहुंचकर चिकित्सकीय सेवाएं दी। सेना के डॉटर्स की इस भूमिका को देखकर सभी ने उन्हें और उनके जज़्बे को सलाम किया।

देखें तस्वीरें...

14 डॉक्टर्स गिरफ्तार, 100 से अधिक डॉक्टरों लौटे ड्यूटी पर
सरकार का आदेश मिलते ही पुलिस ने डॉक्टरों की गिरफ्तारी का सिलसिल जारी रखते हुुए प्रदेश में 14 डॉक्टर गिरफ्तार कर लिए। पुलिस को देखते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए 100 से अधिक डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली। लिखित सहमति देने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस के साथ ही ऐसे डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और हाजिरी लगाई।

पुलिस यह कार्रवाई रेस्मा के तहत कर रही है। जिन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई उन्हें मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले गिरफ्तार चिकित्सकों को अदालत में पेश किया। इसके अलावा शनिवार को गिरफ्तार चिकित्सकों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। राजधानी में चिकित्सकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस कमिश्नर ने शनिवार रात अशोक नगर थाने में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

भय से की डर से की ड्यूटी-
बाड़मेर : पुलिस को देखकर भागा डॉक्टर, गिरने से चोटिल
चित्तौडग़ढ़ : एफआईआर के डर से की ड्यूटी
बांसवाड़ा : घर में सोते पीएमओ व डॉक्टर को आधी रात उठाया
पाली : डॉक्टर को पुलिस ने पकड़ा तो की ड्यूटी जॉइन
भीलवाड़ा : पुलिस के डर से ड्यूटी पर पहुंचे उपनियंत्रक


ये हुए काल कवलित-
सीकर : चूरू से आए घायल ने एंबुलेंस में तोड़ा दम
पाली : बर में दुर्घटना में घायल युवक काल कवलित
जोधपुर : लोहावट में एक साल के बच्चे की टूटी सांस


ये भी हुआ-
बूंदी : निजी अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा डॉक्टर
श्रीगंगानगर : पांच चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीगंगानगर : नहीं आए सेना के चिकित्सक
सवाईमाधोपुर : दैनिक मानदेय पर नहीं हुई नियुक्ती

Updated on:
12 Nov 2017 08:08 am
Published on:
12 Nov 2017 08:07 am