16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 17 अक्टूबर को राजस्थान के इन 4 संभाग में बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के अन्य हिस्सों में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
weather update imd forecast 17 oct rajasthan these 2 divisions rain

Rajasthan Weather Update :बारिश में डूबा जयपुर। फोटो दिनेश डाबी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन और 30-40 Kmph की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान के अन्य हिस्सों में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं जयपुर में शुक्रवार सुबह 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया।

इससे पहले 16 अक्टूबर को भी राजस्थान के कई भागों में तेज हवा और बारिश दर्ज की गई। दो दिन से जारी तेज हवा और बारिश के दौर के चलते राज्य के ज्यादातर हिस्सों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अलवर जिले में गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। खैरथल और हरसौली कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में भी बारिश हुई। राजगढ़ में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में मौसम खुल गया। बारिश से तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों को फसलों में फायदा होने की उम्मीद है।

कोटा शहर में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। कोटा शहर में ठंडी हवा चली और बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। राजधानी जयपुर में भी बीती रात से लेकर शुक्रवार तड़के तक कई बार बारिश हुई। बारिश और तेज ठंडी हवा चलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की सर्दी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग का आज के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार 16 अक्टूबर के लिए भी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड, सवाई माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी कर कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आए इस बदलाव का असर शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह दिखाई दिया। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में जनता को राहत मिली है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ का 38 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंटआबू का 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में ज्यादातर स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं राज्य में ज्यादातर स्थानों का न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेलसियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर में शुक्रवार सुबह हुई बारिश

जयपुर में शुक्रवार सुबह 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक बरसात हुई। इससे पहले गुरुवार शाम को भी जयपुर शहर व आस-पास के इलाकों में बारिश हुई थी। जयपुर एयरपोर्ट पर 0.5 MM जबकि चाकसू में 6 MM बरसात हुई। देर शाम जयपुर में शहर में तेज ठंडी हवा चलने से अचानक सर्दी बढ़ गई।