राज्यपाल की चादर पेश

ख्वाजा साहब के 803वें उर्स के मौके पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से मंगलवार को दरगाह में चादर पेश की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2015, 2:39 PM IST
Feature image

ख्वाजा साहब के 803वें उर्स के मौके पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से मंगलवार को दरगाह में चादर पेश की गई। राज्यपाल के पौत्र संदीप कुमार सिंह और राज्यपाल के परिसहाय मेजर मेनन मंगलवार सुबह चादर लेकर अजमेर पहुंचे।
सर्किट हाउस से प्रशासन के अधिकारियों के साथ चादर लेकर ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने राज्यपाल की ओर से प्रदेश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की।
राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी लोकेश चंद्र शर्मा ने राज्यपाल की ओर से जायरीन के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ख्वाजा साहब ने इंसानी मोहब्बत का पैगाम दिया। गरीब और यतीमों की मदद करने के कारण ही उन्हें गरीब नवाज के रूप में जाना जाता है।
सालाना उर्स के मुबारक मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की दुआ की। दरगाह कमेटी की ओर से सहायक नाजिम और अंजुमन सचिव वाहिद अंगारा शाह ने राज्यपाल के पौत्र के साथ राजभवन के अधिकारियों का इस्तकबाल किया। खादिम मुक²स मोइनी ने उन्हें जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया।

Published on: