जयपुर

Cold Weather: ग्रेटर निगम में 10 जगह अस्थाई रैन बसेरे, खाने की सुविधा और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना

सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती सर्दी के साथ खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों के सामने 'रात के ठीये' की कोई कमी नहीं रहे, इस दिशा में ग्रेटर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर निगम ने करीब 10 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए हैं। ताकि लोगों को रात के वक्त सर्दी से राहत मिल सके।

2 min read
Dec 16, 2021
Cold Weather: ग्रेटर निगम में 10 जगह अस्थाई रैन बसेरे, खाने की सुविधा और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना

जयपुर।

सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती सर्दी के साथ खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों के सामने 'रात के ठीये' की कोई कमी नहीं रहे, इस दिशा में ग्रेटर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर निगम ने करीब 10 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए हैं। ताकि लोगों को रात के वक्त सर्दी से राहत मिल सके।

इन रैन बसेरों में आने वाले लोगों को खाने की भी सुविधा दी जा रही है। ताकि राज्य सरकार के भूखा ना सोये की सोच को भी पूरा किया जा सके। सबसे बड़ी बात है कि कोरोना के तीसरे वेरिएंट ओमिक्रॉन की भी जयपुर में दस्तक हो चुकी है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए भी इन रैन बसेरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।

करीब 900 लोग बिता सकेंगे रात

नगर निगम ग्रेटर ने करीब 10 जगहों पर रैन बसेरे बनाए हैं, जिनमें रात के वक्त करीब 900 लोग रह सकेंगे। इसमें सबसे बड़ा रैन बसेरा रा मनिवास बाग के पीछे बनाया गया है, जिसमें 150 लोगों के रहने की व्यवस्था हैं। इसके अलावा कई रैन बसेरों में 50 से 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है।

आईडी देखकर ही एंट्री

सभी रैन बसेरों में आईडी कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है। आपातकालीन स्थिति तमें रैन बसेरे में दवाईयां भी रखी गई हैं। ग्रेटर निगम की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने इन रैन बसेरों को निरीक्षण भी किया है। मौके पर फिलहाल सुविधाएं संतोषजनक मिली हैं।

ग्रेटर-हैरिटेज में 14 स्थाई रैन बसेरे

शहर में 14 स्थानों पर स्थाई आश्रय स्थल भी मौजूद हैं। इनमें बांगड़ अस्पताल परिसर, लाल कोठी महिला छात्रावास के पीछे, स्टेडियम रोड सांगानेर, थड़ी मार्केट मध्यम मार्ग, झालाना बाईपास, जगतपुरा रेलवे स्टेशन, भांकरोटा, शहीद भगत सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन के पास, पानीपेच तिराहा, पुराना विद्याधर नगर जोन कार्यालय, हटवाड़ा स्थित वृद्धाश्रम, गोविंद देव जी मंदिर के पास और रेलवे स्टेशन के पास बाल बसेरा संचालित है। यहां भी कोरोना के मद्देनजर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

ग्रेटर नगर निगम

स्थान—————क्षमता

रामनिवास बाग के पीछे—150

जेके लोन अस्पताल के गेट के पास—100

जेके लोन के पास केयरवेल के सामने—100

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के सामने—50

जीटी पुलिया के नीचे—50

सांगानेर एयरपोर्ट के सामने—100

महारानी फार्म पुलिया के नीचे—100

गोपालपुरा त्रिवेणी पुलिया के नीचे—100

विद्याधर नगर सेक्टर—6—50

200 फीट बाईपास दिल्ली अजमेर रोड—100

Published on:
16 Dec 2021 03:13 pm
Also Read
View All