जयपुर

ग्रिल्स तकनीक की मदद से समझ रहे थे हिंदी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आए थे। इस शो के दौरान होस्ट बेयर ग्रिल्स प्रधानमंत्री से अंग्रेजी में सवाल पूछ रहे थे और पीएम मोदी उनका हिंदी में जवाब दे रहे थे। शो के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया में सवाल पूछना शुरू कर दिया कि ग्रिल्स ने पीएम मोदी की बात को कैसे समझा।
1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 3:16 PM IST
ग्रिल्स तकनीक की मदद से समझ रहे थे हिंदी : पीएम मोदी
ग्रिल्स तकनीक की मदद से समझ रहे थे हिंदी : पीएम मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आए थे। इस शो के दौरान होस्ट बेयर ग्रिल्स प्रधानमंत्री से अंग्रेजी में सवाल पूछ रहे थे और पीएम मोदी उनका हिंदी में जवाब दे रहे थे। शो के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया में सवाल पूछना शुरू कर दिया कि ग्रिल्स ने पीएम मोदी की बात को कैसे समझा। अब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संकोच के साथ मुझसे एक बात पूछते हैं कि पीएम मोदी यह बताइए आप हिंदी बोल रहे थे और ग्रिल्स हिंदी जानते नहीं हैं? ये क्या बाद में एडिट किया हुआ है? ये इतना बार-बार शूटिंग हुआ है? क्या हुआ है? बड़ी जिज्ञासा के साथ पूछते हैं।
पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देखिए, इसमें कोई रहस्य नहीं है। वास्तविकता तो यह है कि ग्रिल्स के साथ बातचीत के दौरान तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया। जब मैं कुछ बोलता था तो तुरंत ही अंग्रेजी में साथ के साथ अनुवाद होता था। साथ ही साथ उसकी व्याख्या भी की जाती थी। ग्रिल्स के कान में एक छोटा सा कॉर्डलेस इंस्ट्रूमेंट लगा हुआ था। मैं बोलता था हिंदी में, लेकिन उनको सुनाई देता था अंग्रेजी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे संवाद आसान हो गया और यही तकनीक का कमाल है। पीएम मोदी ने कहा कि इस शो के बाद बड़ी संख्या में लोग जिम कार्बेट की चर्चा करते नजर आए। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि नॉर्थ ईस्ट जाइए। क्या प्रकृति है वहां पर, आप देखते ही रह जाएंगे। आपके भीतर का विस्तार हो जाएगा। उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में शूट किए गए शो के इस स्पेशल एपिसोड को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों ने जमकर देखा था।

Updated on:
26 Aug 2019, 3:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर