जयपुर

Hailstorm Alert 20 March: राजस्थान में 20 मार्च को 20 जिलों में चलेगी तूफानी हवा, होगी ओलावृष्टि, ओरेंज अलर्ट जारी

Heavy Rain in Rajasthan: 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ जाएगा। इस दौरान जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

2 min read
Mar 17, 2026
मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी दी। (फोटो: पत्रिका)

Hailstorm: जयपुर. मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से राजस्थान के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अस्थिर रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 18 मार्च को जयपुर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज़ हवाओं के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। अन्य कुछ हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ जाएगा। इस दौरान जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

🌦️ 18–20 मार्च 2026: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम का पूर्वानुमान

दिनांक / Dateप्रभावित क्षेत्र / Affected Areasमौसम स्थिति / Weather Conditionsहवा की गति / Wind Speedअन्य चेतावनी / Other Advisory
18 मार्च 2026चूरू, बीकानेर, शेखावटीकहीं-कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश40–50 Kmphकुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना कम
18 मार्च 2026अन्य क्षेत्रमौसम मुख्यतः शुष्क
19 मार्च 2026चूरू, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभागमेघगर्जन के साथ तेज़ हवाएँ, बारिश40–50 Kmphकहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना
20 मार्च 2026चूरू, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभागमेघगर्जन के साथ तेज़ हवाएँ, बारिश40–50 Kmphकहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

किसानों और आमजन के लिए मौसम सुझाव

मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे खुले में रखी फसलें, कृषि उपकरण और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखें। विशेषकर गेहूं और सरसों की फसल को कवर करके रखें ताकि तेज हवाओं और बारिश से नुकसान न हो। आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और भारी बारिश या तूफानी हवाओं के समय सतर्क रहें।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आने वाले बदलाव के चलते प्रदेश में अस्थिर परिस्थितियाँ बन सकती हैं। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तेज हवाओं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के कारण स्थानीय स्तर पर सड़क यातायात में बाधा और बिजली कटौती जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।

🌩️ राजस्थान: 20 मार्च 2026 में तेज़ हवा व ओलावृष्टि की संभावना वाले जिले

क्रमांकजिला (District)मौसम स्थिति / Weather Conditionहवा की गति / Wind Speed
1अजमेर (Ajmer)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
2अलवर (Alwar)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
3ब्यावर (Beawar)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
4भरतपुर (Bharatpur)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
5दौसा (Dausa)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
6डीग (Deeg)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
7धौलपुर (Dholpur)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
8जयपुर (Jaipur)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
9झुंझुनूं (Jhunjhunu)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
10करौली (Karauli)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
11खैरथल—तिजारा (Khairthal—Tijara)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
12कोतपुतली—बहरोड़ (Kothputali—Behror)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
13सवाईमाधोपुर (Sawai Madhopur)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
14सीकर (Sikar)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
15टोंक (Tonk)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
16चूरू (Churu)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
17डीडवाना—कुचामन सिटी (Didwana—Kuchaman City)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
18हनुमानगढ़ (Hanumangarh)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
19नागौर (Nagaur)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
20पाली (Pali)तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि40–50 Kmph
Published on:
17 Mar 2026 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर