जयपुर

वैश्विक मंदी से लड़खड़ाया हैण्डीक्राफ्ट उद्योग

वैश्विक कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध व अमरीका में महंगाई से जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट उद्योग प्रभावित हुआ है। यूरोप में मंदी के कारण जर्मनी में जनवरी 2023 में होने वाला अंतरराष्ट्रीय जर्मनी कोलोन फेयर स्थगित कर छह माह के लिए आगे बढ़ाया गया है।

less than 1 minute read
Sep 06, 2022
HANDICRAFT EXPORT---- चीन के मुकाबले दुगुना है शिपिंग चार्ज, भारत से निर्यात पर गहराया संकट, पढि़ए पूरी खबर

वैश्विक कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध व अमरीका में महंगाई से जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट उद्योग प्रभावित हुआ है। यूरोप में मंदी के कारण जर्मनी में जनवरी 2023 में होने वाला अंतरराष्ट्रीय जर्मनी कोलोन फेयर स्थगित कर छह माह के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों में निराशा है। निर्यातकों को हर साल इस फेयर से करीब 100 करोड़ रुपयों के नए ऑर्डर्स मिलते हैं। लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के निर्यात मामले में जोधपुर देश में पहले स्थान पर है। यहां से करीब 4500 करोड़ का निर्यात अमरीका, यूरोप सहित 94 देशों में होता है। वर्तमान में जोधपुर के निर्यातकों के करीब एक हजार करोड़ के ऑर्डर होल्ड पर हैं।

निर्यात पर महंगाई का असर

यूरोप और अमरीका में महंगाई का असर हैण्डीक्राफ्ट निर्यात पर पड़ रहा है। हाल ही में, चीन ने अपने निर्यातकों के लिए समुद्री परिवहन के किराए में कटौती की है। चीन से अमरीका का समुद्री किराया 5500 डालर हो गया है। वहीं, भारत से अमरीका का किराया करीब 12 हजार डालर है। इससे विदेशी ग्राहकों पर अधिक भार पड़ रहा है। इस कारण विदेशी ग्राहकों ने भारतीय निर्यातकों के माल होल्ड पर रखवा दिए हैं।

दिल्ली फेयर से उम्मीद

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित दिल्ली फेयर में देश के निर्यातकों को अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा। इस फेयर में निर्यातकों को अनेक देशों के नए ग्राहक मिलने व नए ऑर्डर्स मिलने की उम्मीद है।

-राकेशकुमार, महानिदेशक, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स

कोलोन हैण्डीक्राफ्ट फेयर से निर्यातकों को अच्छे ऑर्डर्स की उम्मीद रहती है। अब 6 माह और इंतजार करना होगा।

-भरत दिनेश, अध्यक्ष, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसो.

Published on:
06 Sept 2022 08:54 pm
Also Read
View All