11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : कांग्रेस दफ्तर पर यहां होगा ‘बुलडोज़र एक्शन’! कार्यकर्ताओं में खलबली, जानें पूरा मामला

नगर परिषद ने कांग्रेस कमेटी को नोटिस जारी कर दो घंटे में निर्माण कार्य हटाने के निर्देश दिए थे, जिसकी समय सीमा पूरी होते ही मामला गरमा गया।

2 min read
Google source verification

राजस्थान में बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को लेकर विवाद अब तेज होता जा रहा है। नगर परिषद ने शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी को नोटिस जारी कर दो घंटे में निर्माण कार्य हटाने के निर्देश दिए थे, जिसकी समय सीमा पूरी होते ही मामला गरमा गया। नोटिस के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया।

नगर परिषद की ओर से जारी नोटिस में उल्लेख किया गया कि 6 अप्रैल को पहले ही निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लगातार निर्माण जारी रहा। इसके चलते परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए दो घंटे में निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि तय समय के बाद निर्माण को ध्वस्त किया जा सकता है।

इधर, कांग्रेस कमेटी पिछले तीन दिन से उक्त जमीन पर टेंट लगाकर धरना दे रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जमीन विधिवत रूप से उन्हें आवंटित की गई है और वे अपने अधिकार के तहत चारदीवारी निर्माण कर रहे हैं।

1999.90 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा

जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने कांग्रेस को करीब 1999.90 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा आवंटित किया था, लेकिन मौके की स्थिति और पट्टे में दर्शाए गए क्षेत्रफल में अंतर सामने आ रहा है। वहीं कुछ स्थानीय ग्रामीण भी जमीन पर अपना दावा जता रहे हैं, जिससे विवाद और उलझ गया है।

शिकायतों के बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार हुक्मीचंद के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुमेरदान और पटवारी रामाराम ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। फिलहाल मामले की जांच यूआईटी सचिव को सौंपी गई है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

केवल चार दिवारी बना रहे: कांग्रेस

नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह ने नोटिस में स्पष्ट किया कि जमीन से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं और जांच प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य रोकना आवश्यक है। कांग्रेस ने जवाब दिया कि कोई निर्माण नहीं करवाया जा रहा है, चार दिवारी व टीनशेड बनाया है, जो नियमानुसार है।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन प्रशासन वहां कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

द्वेषभावना से प्रेरित कार्रवाई

दोनों प्रमुख दलों को समान नियमों के तहत जमीन आवंटित की गई थी और भुगतान भी किया गया। भाजपा ने अपना कार्यालय बना लिया, लेकिन कांग्रेस को अब चारदीवारी बनाने से रोका जा रहा है, जो राजनीतिक कारणों से प्रेरित है। - लक्ष्मणसिंह गोदारा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस