3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rain Warning 3 June: राजस्थान के इन 10 जिलों में अगले 3 घंटे में आएगी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Nowcast Alert: अगले तीन घंटों के दौरान राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाडा, जैसलमेर, फलोदी और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 03, 2026

Rajasthan Weather Alert

Photo Patrika

IMD Jaipur forecast: जयपुर। मौसम विभाग ने आज यानी 3 जून को रा​त्रि 8.20 पर तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाडा, जैसलमेर, फलोदी और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों में चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से तेज हवा चलेगी


7 जून तक राजस्थान में आंधी बारिश का रहेगा मौसम

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान में अगले कुछ दिनों के लिए भारी मौसम परिवर्तन की चेतावनी जारी की है। मुख्य सिनॉप्टिक परिस्थितियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में कई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और ट्रफ लाइनें मौजूद हैं, जिनका प्रभाव राजस्थान के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है, जबकि पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य एवं ऊपरी वायुमंडल में ट्रफ लाइन 70° पूर्वी देशांतर के आसपास बनी हुई है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली ट्रफ लाइन और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मौजूद कमजोर परिसंचरण भी मौसम को अस्थिर बना रहे हैं।

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय

इन मौसमी परिस्थितियों के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ 50–60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आंधी-बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर 60–70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी, मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।

03 से 07 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग दिनों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।