जयपुर

38 विधवाएं और 89 बच्चों को अनाथ छोड़ गए जिओना चाना

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का रविवार को मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में निधन हो गया। उनके परिवार में 38 पत्नियां, 89 बच्चे और 33 पोते-पोतियां और कई परपोते-पोतियां हैं।

less than 1 minute read
38 विधवाएं और 89 बच्चों को अनाथ छोड़ गए जिओना चाना

दुनिया में अपनी तरह के अनोखे परिवार का मुखिया नहीं रहा है। यह परिवार मिजोरम में निवास करता है। इस परिवार का विस्तार तो होता जा रहा है, लेकिन इसका मुखिया इसे नहीं देख पाएगा। मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीएम जोरमथांगा ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।'
100 कमरों का मकान
जानकारी के मुताबिक, जिओना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में रहता है। अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। दरअसल उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
जिओना चाना का रविवार को मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में निधन हो गया। उनके पीछे 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इसके अलावा परिवार में 33 पोते-पोतियां और कई पड़पोते-पोतियां भी मौजूद हैं।

Published on:
13 Jun 2021 08:49 pm
Also Read
View All