जयपुर

राजस्थान में तेजी से फ़ैल रहे जीका वायरस को लेकर चिकित्सा मंत्री ने जारी किए निर्देश

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 10, 2018
Feature image

जयपुर।

प्रदेश में तेजी से फ़ैल रहे जीका वायरस की स्थिति नियंत्रण में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने बुधवार सुबह शास्त्री नगर इलाकों में दौरा किया। सर्राफ ने जीका की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को जीका की रोकथाम के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री के साथ स्थानीय विधायक एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने भी इन क्षेत्रों का दौरा किया। सर्राफ और चतुर्वेदी पहले कांवटिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्रियों ने कांवटिया अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य चिकित्सा कर्मियों से जीका की रोकथाम के लिए संपूर्ण शास्त्री नगर क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सतत निगरानी रखकर जीका की स्थिति की रोकथाम के लिए सभी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री ने जीका के उपचार के लिए दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी और बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध है। बुखार या जीका के लक्षण प्रतीत होने पर संबंधित व्यक्ति की एसएमएस हॉस्पिटल में सैंपल भेज कर जांच करवाई जा रही है। सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई गाइडलाइंस के अनुसार सभी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। सर्राफ और चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की शास्त्री नगर क्षेत्र में दौरा कर रही टीम से भी जीका के रोकथाम के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री को बताया कि प्रदेश में जीका के रोकथाम के लिए उपचार के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मानदंडों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

Updated on:
10 Oct 2018 04:07 pm
Published on:
10 Oct 2018 04:07 pm
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?