जयपुर

मौसम अपडेट: माउंट आबू में साढ़े 5 इंच बारिश, झालावाड़ में 5 सौ साल पुराना मंदिर ढहा

Rain in Rajasthan Update: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा। माउंट आबू में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश से वादियों में तेज गति से झरने बहने लगे। पर्यटकों ने माउंट आबू-आबूरोड मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सड़क के दोनों ओर जगह-जगह पहाडिय़ों से बहते झरनों को निहारने का आनंद लिया।
2 min read
Aug 10, 2019
heavy rain in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा। माउंट आबू में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश से वादियों में तेज गति से झरने बहने लगे। पर्यटकों ने माउंट आबू-आबूरोड मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सड़क के दोनों ओर जगह-जगह पहाडिय़ों से बहते झरनों को निहारने का आनंद लिया। बारिश के चलते नक्की झील, लोअर कोदरा व अप्पर कोदरा बांधों समेत विभिन्न जलाशयों, एनिकटों में पानी की आवक जारी है।

राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम ठंडा रहा। सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश का दौर चलता रहा। लेकिन शाम 6 बजे बाद अचानक बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया।

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर होते ही बूंदाबांदी और बारिश की फुहारें शुरू हो गई। करीब दो घंटे यही दौर चला। बीच-बीच में बारिश होती रही।

शाम को छह बजे अचानक तेज आंधी शुरू हुई। करीब 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। आंधी के बाद करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 5.11 इंच, चित्तौडगढ़़ जिले के बड़ीसादड़ी में चार इंच, प्रतापगढ़ में 2 इंच, अरनोद, धरियावद, छोटीसादड़ी में एक-एक इंज और पीपलखूंट में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ जिले में 7 बांधों पर चादर चली।

जिले के खेरोट गांव में कच्चे मकान की दीवार ढह गई। वीरावली गांव में बिजली गिरने से महिला झुलस गई। टोंक में बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया में झमाझम होने से बांध में 309.57 आरएल मीटर दर्ज की गई। बांध में अब तक कुल जलभराव का लगभग 25 प्रतिशत पानी का आ चुका है।

हाड़ौती में शुक्रवार को भी कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। बीते 24 घंटे में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोटा जिले में कई मार्ग बंद रहे। झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र के कोटड़ी गांव में बारिश से चारभुजा नाथ मंदिर का अगला हिस्सा ढह गया। गनीमत रही की घटना के समय मंदिर में कोई नहीं था, इससे बड़ा हादसा टल गया।

उधर, पिड़ावा और सारंगा खेड़ा में बरसात से दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भवानीमंडी क्षेत्र में एक मकान की दीवार टूटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

राजगढ़ बांध के 7 और कालीसिंध बांध के 6 गेट खोले
झालावाड़ में राजगढ़ बांध का जलस्तर शुक्रवार सुबह 8 बजे 372.90 आरएल मीटर तक पहुंच गया, बांध के 7 गेट खोल कर पानी की निकासी की गई।

वहीं चंवली बांध का जलस्तर शुक्रवार सुबह तक 351.35 से बढकर 352.00 के लेवल पर पंहुच गया। कालीसिंध बांध के छह गेट खोलकर शुक्रवार को 58 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जाती रही।

Published on:
10 Aug 2019 07:00 am
Also Read
View All
पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि