
अलवर।
प्रदेश में दिनभर की उमस के बाद दोपहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश ने उमस से राहत दी। बारिश से शहर का पारा लुढ़का और लोगो की राहत मिली। वहीं प्रदेश में चल रहे तेज बारिश के दौर के चलते राजस्थान के अलवर में आज तेज बारिश के चलते नटनी का बारा की नदी चार घंटे तक उफान पर चलती रही। नदी के चलने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी में बारिस से करीब 236 फिट पानी आने के चलते जयसंबंध बांध में भी पानी आ गया। आज तेज बारिश होने पर नदी चार घंटे उफान पर रहने से गांव का भी आवगमबन भी बंद हो गया। इस नदी में पानी आने के कारन किसानो के चेहरे पर काफी ख़ुशी का माहौल देखा गया।
क्षेत्र के किसानो ने बताया की काफी दिनों से नदी में कम पानी था। लेकिन बारिश से नदी में पानी आ गया जिससे फसल को भी पूरा पानी मिल सकेगा और खेती बाड़ी भी अच्छी तरह से हो सकेगी गांव में पानी की समस्या के चलते पिने का पानी भी भरपूर मिल जायेगा। उन्होंने बताया की नदी में पानी आने से जयसंबध बांध में पानी दिखने लगेगा और जानवरो को भी पिने के पानी की समस्या भी खतम हो जाएगी बारिश होने पर काफी संख्या में बाहर के पर्यटक भी पहुचे ओर उफान पर चल रही नदी का भी आनंद लिया।
बारिश ने यहां किया हाल बुरा
सीवरेज के लिए खोदी जा रही सड़क लोगो के लिए सिरदर्द बनती जा रही है सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा है लेकिन विभाग सीवरेज लाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढो को खुला छोड़कर चले गए। जिससे लोगो को बारिस के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलवर के सामान्य चिकित्सालय के बहार सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है लेकिन तेज बारिश होने से चलते लोगो के वाहन सीवरेज के लिए खोदे गड्ढो में फंस गए। जिससे हॉस्पिटल के बहार वाहनों का जाम लग गया और हॉस्पिटल में जाने के लिए रास्ता बंद हो गया। लेकिन विभाग ने सुध लेते हुए सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढो पर रोड़ी डालकर गड्ढो को भर दिया। उसके बाद रास्ता खुला और आवगमन सुचारु हो सका।
हॉस्पिटल पीएमओ ने बताया की अस्पताल के बहार सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एम्बुलेंस गड्ढो में फस रही है इसलिए विभाग को बारिश से पहले ही इस काम को पूरा कराना चाहिए था।