6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon update: अब मध्य प्रदेश में बरसेगी आसमानी आफत, अलर्ट जारी

Monsoon update: अब मध्य प्रदेश में बरस सकती है आसमानी आफत, अलर्ट जारी
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Jul 16, 2018

monsoon

Monsoon update: अब मध्य प्रदेश में बरसेगी आसमानी आफत, अलर्ट जारी

भोपाल। भारतीय मौसम विभाग के बैंगलुरू केंद्र ने चेतावनी सोमवार को मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में आने वाले 24 घंटों के दौरान अलर्ट रहने को कहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के साथ मध्यप्रदेश के करीब 14 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जहां भारी बारिश की संभावना है उनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिले शामिल हैं।

आज MP के लिए अलर्ट जारी
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोलारस में 120 मिमि बारिश दर्ज हुई। इसके बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला नीमच रहा। यहां 90 मिमी बारिश हुई।

-भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के घनसौर में 8, नरसिंहपुर में 7, लांजी, महू, परासवाड़ा एवं नमच में 5, दमोह, रेहली और छिंदवाड़ा में 4, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, खंडवा, नैनपुर, केवलारी, वारासिवनी, बेगमगंज एवं अजयगढ़ में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यहां भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, होशंगाबाद, बालाघाट, जबलपुर, अनूपपुर, सीहोर, रायसेन, धार एवं शाजापुर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यह स्थिति आने वाले 24 घंटों तक बनी रह सकती है।
-इसके अलावा सागर, शहडोल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। -गरज चमक के साथ बौछार होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर संभागों में हो सकती है।

सैटेलाइट इमेज में दिखे मध्यप्रदेश के बादल
मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज से स्थिति का अवलोकन किया तो मध्यप्रदेश पर बादलों का जमावड़ा है। इस कारण यहां बारिश की संभावना है।

इधर, पिछले 24 गंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में, सागर, जबलपुर और उज्जैन संभागों के जिलों में कई स्थानों पर, ग्वालियर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बाकी जगहों पर कहीं-कहीं बारिश हो रही है।