इन जिलों में ज्यादा खतरा
मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही कई स्थानों पर बाढ़ की आशंका व्यक्त की है। इनमें इंदौर, जबलपुर, शहडोल, एवं होशंगाबाद संभाग के जिले शामिल हैं। इसके अलावा सागर, रीवा, उज्जैन और भोपाल संभागों के जिलों में भी तेज बारिश की आशंका है। इसके अलावा खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, रायसेन जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यहां अगले 48 घंटे सभी को सतर्क रहना चाहिए।