7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, यहां आ सकती है बाढ़

BREAKING: इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, यहां आ सकती है बाढ़

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 05, 2018

rain

बड़ी खबरः इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, यहां आ सकती है बाढ़

भोपाल। देर से ही सही मानसून ने पूरे मध्यप्रदेश को घेर लिया है। कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाने से बुधवार रात से ही कई पुल-पुलियों के ऊपर पानी बह रहा है, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी बताया है। भोपाल में तो रेस्क्यू टीम तैनात कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बाढ़ का खतरा देखते हुए प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी है। प्रशासन निचली बस्तियों के हालात पर नजर बनाए हुए है। हालांकि कुछ निचली बस्तियों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ज्यादा बारिश की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने कई टीमें बनाई है जो आपात स्थिति में लोगों को निचली बस्ती से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देगी।

इन जिलों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और सिवनी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां लोगों को अलर्ट रहने की हिदायद दी गई है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार सुबह तक इन इलाकों में रातभर बारिश हो सकती है।

24 घंटे से यहां जारी है बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर, भोपाल संभाग के जिलों में, सागर, होशंगाबाद और शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश सीहोर 11 मिमी, उज्जैन और आष्टा 5 मिमी, भैंसदेही, सिलवानी, झाबुआ, सोनकच्छ, नैनपुर और मंडला में 4-4 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

यहां भी होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर और भोपाल संभागों के जिलों में तथा सागर, छतरपुर और दमोह जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का दौर रुक-रुककर चलता रहेगा। यहां गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

-इंदौर, शहडोल,होशंगाबाद और उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
-ग्वालियर, चंबल और रीवा संभागों के जिलों और टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

बढ़ से निपटने आपदा टीम अलर्ट
भोपाल में कई जगहों पर भरे पानी को देखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। एक टीम पुराने शहर के निचले हिस्से में तैनात की गई है। यहां के पुल पातरा नाले के पास, अशोका गार्डन नाले के पास। नगर निगम, पुलिस, और बाढ़ राहत टीम को किया सक्रिय किया गया है। पानी बढ़ने की स्थिति में यह टीम लोगों का घर खाली करा सकती है और जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य के लिए तैयार है।