जयपुर

यूडी टैक्स… टारगेट 45 हजार संपत्तियों का, वसूल पाए सिर्फ 2 हजार से ही

शहरी सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए नगरीय विकास कर (Urban Development Tax) (यूडी टैक्स) वसूली का काम ठेके पर दिया, लेकिन ठेके की यह योजना भी फेल साबित होती नजर आ रही है। हेरिटेज नगर निगम ने करीब 45 हजार संपत्तियों से यूडी टैक्स वसूली का टारगेट दिया, लेकिन 12 जुलाई तक सिर्फ 2 हजार संपत्तियों से ही यूडी टैक्स वसूल कर पाए। हाउस टैक्स भी सिर्फ 74 लोगों से ही वसूल पाए है।

2 min read
Jul 15, 2021
यूडी टैक्स... टारगेट 45 हजार संपत्तियों का, वसूल पाए सिर्फ 2 हजार से ही

यूडी टैक्स... टारगेट 45 हजार संपत्तियों का, वसूल पाए सिर्फ 2 हजार से ही
— हेरिटेज नगर निगम के हाल : ठेके पर भी नहीं कर पाए वसूल
— 32 करोड़ रुपए हैं यूडी टैक्स वसूली का टारगेट , वसूल पाए सिर्फ 4.48 करोड़

जयपुर। शहरी सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए नगरीय विकास कर (Urban Development Tax) (यूडी टैक्स) वसूली का काम ठेके पर दिया, लेकिन ठेके की यह योजना भी फेल साबित होती नजर आ रही है। हेरिटेज नगर निगम ने करीब 45 हजार संपत्तियों से यूडी टैक्स वसूली का टारगेट दिया, लेकिन 12 जुलाई तक सिर्फ 2 हजार संपत्तियों से ही यूडी टैक्स वसूल कर पाए। ऐसे ही हाल हाउस टैक्स के है, हाउस टैक्स भी सिर्फ 74 लोगों से ही वसूल पाए है। वहीं कोरोनाकाल के चलते यूडी टैक्स के नया सर्वे भी अटक गया है।

हेरिटेज नगर निगम ने इस साल 45 हजार संपत्तियों से करीब 32 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया, लेकिन 12 जुलाई तक सिर्फ 2039 संपत्तियों के मालिकों से सिर्फ 4.48 करोड़ रुपए ही वसूल कर पाए। इनमें में भी सबसे कम आदर्श नगर जोन में वसूली हो पाई है, यहां 358 संपत्तियों से सिर्फ 41.60 लाख रुपए ही वसूल हुए है। वहीं हवामहल—आमेर जोन में 308 संपत्तियों से सिर्फ 59.12 करोड़ रुपए ही वसूल हो पाए है। सिविल लाइंस जोन में जरूर इनसे दुगना काम हुआ और यहां 926 संपत्तियों से 2.63 करोड़ रुपए वसूले गए है। किशनपोल जोन क्षेत्र में 447 संपत्तियों से 84.62 लाख रुपए यूडी टैक्स के वसूल कर पाए है।

हाउस टैक्स में भी फिसड्डी
हाउस टैक्स में भी वसूली के मामले में फिसड्डी ही रहे। हेरिटेज नगर निगम में इस साल अभी तक सिर्फ 74 संपत्तियों से सिर्फ 9.68 लाख रुपए ही वसूल कर पाए है। इनमें भी हवामहल जोन सबसे पीछे रहा, यहां सिर्फ 11 लोगों से 46 हजार रुपए ही वसूल कर पाए है। वहीं किशनपोल जोन में 19 लोगों से 56 हजार रुपए वसूले है। हाउस टैक्स वसूली के मामले भी सिविल लाइंस जोन क्षेत्र थोड़ा ठीक रहा। यहां 26 लोगों से 7.69 लाख रुपए वसूले गए। जबकि आदर्श नगर जोन क्षेत्र में 18 लोगों से 95 हजार रुपए हाउस टैक्स के वसूले गए।

Published on:
15 Jul 2021 09:48 pm
Also Read
View All