जयपुर

Hollywood Movie में Jaipur के डिजाइनर Himmat Singh

वर्ष 2020 में फिल्म 'बक्स ऑफ अमेरिका' की शूटिंग शुरू होगी। हाल ही टीजर लॉन्च हुआ है। इसमें जयपुर के कॉस्ट्यूम डिजाइनर हिम्मत सिंह डेब्यू कर रहे है।

less than 1 minute read
Hollywood Movie में Jaipur के डिजाइनर Himmat Singh
Hollywood Movie में Jaipur के डिजाइनर Himmat Singh

हॉलीवुड ( Hollywood movie ) में भारतीय फिल्मी कलाकार कई बार अभिनय करते नजर आए है। वहीं पहली बार हॉलीवुड में कोई भारतीय डिजाइनर बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर एंट्री कर रहा है। यह है जयपुर निवासी डिजाइनर हिम्मत सिंह। डिजाइनर सिंह ( Costume Designer Himmat Singh) ने बताया कि बॉलीवुड से भी कई ऑफर मिले, लेकिन हॉलीवुड में बड़े प्रोजेक्ट के साथ डेब्यू करना बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2020 में फिल्म 'बक्स ऑफ अमेरिका' की शूटिंग शुरू होगी। हाल ही ( Bucks Of America ) टीजर लॉन्च हुआ है। यह फिल्म 17वीं शताब्दी के समय की है, जब अमेरिका ब्रिटेन के अधीन था। उस समय का युद्ध फिल्म में दिखाई देगा। इस फिल्म के लिए 22 सौ कॉस्ट्यूम व उनकी एसेसरीज तैयार कर रहा हूं। हाल ही कुछ सैम्पल अमेरिका भी भेजे है, जिन्हें प्रोडक्शन हाउस ने पंसद किया है।

वाशिंगटन में मेरे शो से मिला ऑफर
हिम्मत सिंह ( himmat singh ) ने शनिवार को मीडिया इंट्रेक्शन में बताया कि जब वाशिंगटन में मेरे डिजाइन्स का शो था, उस दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर मुनी ईराने से मुलाकात हुई। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। मैंने कॉस्ट्यूम रिसर्च के लिए अमेरिका में म्यूजियम देखे। किताबें पढ़ी। काफी ड्राइंग वर्क किया। इतिहासकारों से मिला। फिर जयपुर आकर काम शुरू किया। इसके बाद प्रोड्यूसर स्वयं अपनी टीम के साथ जयपुर आई, काम पसंद आया तो सैम्पल लेकर गई। वहां पर उन्होंने कलाकारों को पहनाकर भी देखा।

Published on:
09 Nov 2019 09:04 pm