जयपुर

आवासीय फ्लैट मिलने पर घुमंतू समाजजनों ने जताई खुशी

Aug 16, 2026
Rajasthan

जयपुर. विमुक्त, घुमंतू एवं अद्र्ध घुमंतु समाज को 473 आवासीय फ्लैटों के आवंटन एवं कब्जा पत्र देने पर विमुक्त घुमंतू एवं अद्र्ध घुमंतु जनाधिकार समिति ने खुशी जाहिर की है। जयसिंहपुरा खोर में 1 बीएचके आवासीय फ्लैट मिलने से समाज के परिवारों को स्थायी आवास की सुविधा मिली है।
समिति के सह संयोजक राकेश बिदावत ने कहा कि घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गा दास सहित संघ के दायित्ववान पदाधिकारियों महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह राजावत सहित समाज के प्रतिनिधियों के प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अद्र्ध घुमंतु समाज के हित में लगातार कार्य कर रही है। जयपुर के साथ जोधपुर और कोटा में भी समाज के लोगों को आवंटन पत्र एवं कब्जा पत्र दिए गए हैं।

बिदावत ने कहा कि आवास मिलने से वर्षों से स्थायी आश्रय की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। समिति के संयोजक रामकिशोर योगी, सदस्य एडवोकेट रामावतार योगी, वेद प्रकाश पटेल, दीपक सांसी, बबलू योगी सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने विमुक्त, घुमंतू एवं अद्र्ध घुमंतु समाज के लिए आवास सहित अन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने की मांग भी रखी।

Updated on:
16 Aug 2026 06:00 am
Published on:
16 Aug 2026 06:00 am