जयपुर

नियम की पालना नहीं की तो करनी पड़ेगी जेब ढीली

पुलिस हुई और सख्त: नियम तोडऩे वालों से 9 करोड़ रुपए की हो चुकी वसूली

less than 1 minute read
Jun 09, 2020
demo image

जयपुर. कोरोना महामारी को लेकर बचाव के निर्देशों की लोग पालना नहीं कर रहे हैं। सडक़ों पर रोज नियम टूट रहे हैं। पुलिस भी नियम की पालना नहीं करने वालों से धड़ल्ले से जुर्माना वसूल रही है। सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करने वाले लोगों से पुलिस ने करीब 9 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। लॉकडाउन के नियम और राजस्थान एपिडेमिक्स अध्यादेश के तहत की गई कार्रवाई लगातार रिकॉर्ड बना रही है। पिछले ढाई महीने में करीब पौने आठ करोड़ रुपए तो वाहनों के चालान और जब्ती की कार्रवाई से वसूले है। कार्रवाई के दौरान अकारण घूमने वालों के 140340 वाहन जब्त किए है।वहीं 12 मई के बाद से अध्यादेश के आधार पर की गई कार्रवाई से 1.32 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई है। महानिदेशक पुलिस अपराध बीएल सोनी ने बताया कि नियमों की पालना के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। जिला स्तर पर कार्रवाई की है। आईपीसी की धारा में भी 3412 मामले दर्ज किए हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए नियमानुसार कार्रवाई अंजाम दी है। मास्क नहीं लगाने, थूकने सहित अन्य निर्देशों के संबंध में तेजी से कार्रवाई कर 1.32 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। 68000 से ज्यादा चालान अध्यादेश के तहत किए गए।

Published on:
09 Jun 2020 06:17 pm
Also Read
View All