जयपुर

हज पर नहीं जाना चाहते तो वापस मिलेगी पूरी रकम

हज - 2020 पर अब तक कोई निर्णय नहीं
less than 1 minute read
Jun 06, 2020
3_2.jpg
demo image

जयपुर. हज यात्रा-2020 के मुकद्दस सफर पर कोरोना हावी होता हुआ दिख रहा है। केंद्रीय हज कमेटी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। राज्य हज कमेटी के प्रशासक डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज-ृ2020 यात्रा के लिए निर्णय नहीं हुआ है। यदि कोई यात्री हज पर नहीं जाना चाहता है तो कैंसिल आवेदन पत्र राज्य हज कमेटी के नाम पर भर सकते हैं। उनकी शत प्रतिशत राशि बिना किसी कटौती के लौटा दी जाएगी। यात्रा पर अंतिम निर्णय फिलहाल नहीं किया है।

उर्स स्थगित

जयपुर. मोतीडूंगरी स्थित हजरत मुहम्मद दुर्वेश शाह साहब का उर्स कोरोना वायरस के कारण इस साल स्थगित कर दिया है। दरगाह कमेटी के सचिव अब्दुल मजीद ने बताया कि दरगाह में इस साल 7-8 जून को होने वाले उर्स के सालाना कार्यक्रम नहीं होंगे। लॉकडाउन में विभिन्न पाबंदियों के चलते दरगाह के सज्जादानशीन की सहमति से यह निर्णय किया गया है।

Published on:
06 Jun 2020 06:11 pm