
Weather Update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कल शुक्रवार 22 दिसम्बर से मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने Prediction किया है कि आज देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान का मौसम बदल जाएगा। 22 दिसम्बर के लिए मौसम अपडेट है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के 7 जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर शामिल हैं। इन 7 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। 23 दिसम्बर का मौसम Prediction है कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
इसके साथ ही आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का 24 दिसम्बर के लिए अपडेट है कि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
फतेहपुुर का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से भी कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को फतेहपुुर का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से कम रहा। फतेहपुुर में रात का पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में रात का पारा 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छह जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें - Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे का मौसम अलर्ट, 23-24 दिसंबर को बारिश का Prediction
25 दिसम्बर को क्रिसमस पर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 दिसम्बर को राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते 23 व 24 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर सर्दी का असर तेज रहेगा।
अजमेर में बेतहाशा गलन और ठंडक
अजमेर में बुधवार को मौसम में बेतहाशा गलन और ठंडक बनी रही। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमालयी इलाकों में अभी मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। फिलहाल उत्तरी हवा चल रही है। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। आगामी दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 से 25 दिसंबर के बीच दिख सकता है।
यह भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें राजस्थान की सर्दी, मचल जाएगा दिल