जयपुर

IMD Alert: देर रात चेतावनी, अगले 3 घंटे राजस्थान के 9 जिलों में बारिश-80 किमी प्रति घंटा से तेज अंधड की संभावना

Monsoon Update Rajasthan: 20-21 जून को भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में गिरावट तय, मौसम विभाग की चेतावनी: संभागवार असर और बचाव के निर्देश हीटवेव से राहत के आसार, अगले 48 घंटे होंगे मौसम के लिए निर्णायक।

2 min read
Jun 15, 2025
राजस्थान के 9 जिलों में देर रात बारिश की संभावना। फाइल फोटो पत्रिका।

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में रविवार को मौसम ने करवट ले ली है और अगले कुछ घंटों में इसका असर कई जिलों में दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने रविवार देर रात्रि दस बजे तात्कालिक चेतावनी (NowcastWarning) जारी की है। यह चेतावनी अगले तीन घंटे के लिए है। इस चेतावनी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, नागौर, झालावाड़, भीलवाड़ा, बारां, जिलों व आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गति 80 किमी प्रति घंटा तक आ सकता है। साथ ही, तेज गर्जना के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।

दूसरी ओर, येलो अलर्ट वाले जिलों जैसे अलवर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, पाली, अजमेर, जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालोर, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिलों व आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

20-21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rainfall Forecast मौसम विज्ञान केंद्र से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, 15 और 16 जून को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 20-21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इन गतिविधियों से अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को हीटवेव से राहत मिल सकती है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि आंधी या बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद रखें।

Updated on:
15 Jun 2025 11:25 pm
Published on:
15 Jun 2025 10:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर