
Rajasthan Rainfall Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा-छत्तीसगढ़ पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर अब विदर्भ और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इसके असर से मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर और कोटा होते हुए राजस्थान से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
🔷 पूर्वी राज के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम बारिश व दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
🔷 जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में मध्यम बारिश होने की संभावना आगामी 4-5 दिन है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 29 अगस्त को जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अगले 5 से 6 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।
इस बीच विभाग ने 31 अगस्त के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस दिन बारां, राजसमंद और उदयपुर जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
🔷 उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर एक परिसंचरण तंत्र के रूप में विदर्भ व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। आज मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, कोटा से होकर गुजर रही है।
🔷 आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
🔷 पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश तथा दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
🔷 जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना आगामी 4-5 दिन है।
मौसम विज्ञान केंद्र
मौसम केंद्र जयपुर, IMD