जयपुर

IMD Warning 18 February: अलर्ट, अगले 180 मिनट में इन जिलों में ओलावृष्टि की आ गई चेतावनी

Orange alertL जयपुर, अलवर, दौसा आस—पास ​के जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी दोपहर 2.30 जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार आगामी तीन घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

1 minute read
Feb 18, 2026

Hailstorm warning: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 18 फरवरी को तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू किया है।


जयपुर, अलवर, दौसा आस—पास ​के जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी दोपहर 2.30 जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार आगामी तीन घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।


ऑरेंज अलर्ट के तहत जयपुर, जयपुर शहर, अलवर,दौसा जिलों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगले कुछ घंटों तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए नागरिकों से लगातार अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है।

Updated on:
18 Feb 2026 02:43 pm
Published on:
18 Feb 2026 02:42 pm
Also Read
View All
GDP Contribution: 16वां वित्त आयोग- विकास और संतुलन के बीच नई डगर

India AI Impact Summit 2026 : भारत मंडपम नई दिल्ली से राजस्थान के लिए आई एक अच्छी खबर, जानें क्या है?

संपादकीय: भिवाड़ी हादसा सिस्टम की खामियों का पुलिंदा

पीएम किसान योजना: राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के लिए खुशखबरी, 2 हजार की किस्त पर आई बड़ी खबर

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 66 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (11 फरवरी ) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 66 में भेजी गई कहानियों में शानवी निलडिया , अनुष्री सिंह और विधि सिन्हा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

अगली खबर