yellow alert: ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे के भीतर जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 18–20 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट। मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी।
Rain Alert: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 18 मार्च की सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेष रूप से 19 और 20 मार्च को इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ है, जिसके कारण कई जिलों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे के भीतर जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
19 और 20 मार्च को प्रदेश के करीब 20 जिलों में मौसम का प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। इन दिनों जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार), बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले क्षेत्रों में खड़े न हों। साथ ही, बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।
19-20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में मौसम अचानक बदलने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश हो सकती है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।