जयपुर

Rajasthan Weather: बैक-टू-बैक सक्रिय होंगे कई पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने दी आंधी और झमाझम बारिश की चेतावनी

Rain And Hailstorm Alert: राजस्थान में मौसम अगले कुछ दिनों में तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

2 min read
Mar 31, 2026
फोटो: पत्रिका

April Weather News: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रेल के पहले सप्ताह में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Heavy Rain: भामाशाह मंडी में भीगा 25000 बोरी अनाज, गेहूं और लहसुन को नुकसान, गुणवत्ता पर पड़ेगा असर

कोटा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ नजर आया। पूर्वी राजस्थान में कोटा जिले के लाडपुरा में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज हुई और पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के साथ शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

1 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रेल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

2 अप्रेल की रात को बदल सकता है मौसम

2 अप्रेल को रात के समय पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई है।

3-4 अप्रेल को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रेल को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है।

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों और कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। ऐसा करने से बारिश और आंधी के दौरान फसलों और अनाज को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: गर्मी पर ‘ब्रेक’, बारिश और ओलों से पारा धड़ाम, अप्रेल में हीटवेव से राहत, मौसम रहेगा कूल-कूल

Published on:
31 Mar 2026 01:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर