जयपुर

Weather Update : राजस्थान में मतगणना के बीच बारिश का अलर्ट, जानें 3-4 दिसम्बर का मौसम अपडेट

Weather Update : राजस्थान में 3 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना के बीच बारिश होने का संभावना है। जानें 3-4 दिसम्बर का मौसम अपडेट।
2 min read
Drops of dew frozen on crops in Bhilwara
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान में दो मौसम चल रहा है। एक चुनावी और दूसरा सर्दी का मौसम। 3 दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना है। राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना में कैसा मौसम रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के 5 संभाग में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिसंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से पूरे राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे में झालावाड़, बांसवाड़ा, बारां जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। सूबे में सर्वाधिक बारिश अकलेरा झालावाड़ में 32 मिमी दर्ज की गई है। आज 2 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में दक्षिण हरियाणा व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तर में बना हुआ है। आज उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्य बारिश जारी रहेगी।

माउंट आबू में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुक्रवार को राजस्थान में सबसे न्यूनतम तापमान माउंट आबू में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 जगह पर रात का पारा 13 डिग्री से कम दर्ज हुआ। अलवर में रात का पारा 10.2, संगरिया में 10.5, सिरोही में 11.4, फतेहपुर में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 2 घंटे में इन 5 जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

10 साल में नवम्बर में सबसे कम सर्दी

अगर पिछले 10 साल की बात की जाए तो नवम्बर महीने में दूसरी बार सबसे कम सर्दी पड़ी है। फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - weather update e : बर्फीली हवा से सहमा पारा...खेतों में जमी ओस की बूंदे, Video

Updated on:
02 Dec 2023 05:00 pm
Published on:
02 Dec 2023 05:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार