
Weather Update monsoon Active : मौसम तेजी के साथ करवट बदल रहा है। राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का अलर्ट है राजस्थान के इन 10 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के जिन 10 जिलों के बारे में अलर्ट जारी किया गया है उनके नाम जयपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, भीलवाड़ा, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर हैं। यहां पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की स्पीड 46KM प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। इस सिस्टम की वजह से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के भागों में 9 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
जयपुर में आज का मौसम अलर्ट
जयपुर में आज बुधवार को मौसम बेहद खुशनुमा है। काले बादल आसमान पर छाए हुए हैं। करीब दोपहर 1 बजे 33 डिग्री सेल्सियस तापमान है। और आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में जयपुर में झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। हवा की गति करीब 46 किमी रही।
राजस्थान में अभी तक 6 फीसदी अधिक बारिश
राजस्थान में अगर मानसून के आंकड़े देखें तो अब तक सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। राजस्थान में 1 जून से 5 सितम्बर तक 416.3MM बरसात हो चुकी है। वैसे इस समयकाल में औसत बारिश 391.6MM होती है। गौर करने वाली बात है कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अब भी सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट बना नया तंत्र, सिर्फ 12 घंटे में शुरू होगी झमाझम बारिश
यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का Yellow Alert जारी, आज 18 जिलों में होगी झमाझम बरिश